Header Ads

ad

Read Your Face

शरीर के दूसरे अंगों की तरह कान भी व्यक्ति के बारे में कई संकेत देता है। यह एक जरूरी अंग है, जिससे हम किसी भी आवाज को सुन पाते हैं। पर इसकी बनावट एवं इसके आकार से जाना जा सकता है कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा?

यदि किसी व्यक्ति के कान बड़े-बड़े हैं, तो वे भाग्यशाली माने जाते हैं। पर चेहरा छोटा हो और कान बड़े, तो ऐसा व्यक्ति विकृत मानसिकता वाला होता है। वहीं कान बड़े हों और इसके छिद्र छोटे हों, तो व्यक्ति धनवान होता है।

छोटे कानों वाले व्यक्तियों को कायर, कंजूस एवं शक्की विचारों वाला माना जाता है। अति परिश्रम के बावजूद ये लोग दूसरों पर निर्भर रहना पसंद करते हैं।

यदि कान कोमल हों, तो ऐसे जातक संगीतप्रेमी होते हैं।

यदि कान भौहों के ऊपर हों, तो व्यक्ति तर्कशील होते हैं। ऐसे लोग पुरषार्थ पर यकीन करते हैं और तीस की उम्र के आसपास ही समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त कर लेते हैं।

अगर भौहों एवं नाक के बीच में किसी व्यक्ति के कान हों, तो ऐसे व्यक्ति मेहनत के बल पर जीवन में कुछ-न-कुछ जरूर प्राप्त करते हैं।

किसी व्यक्ति के कान चौकोर अथवा वर्गाकार हों, तो ऐसे लोग चतुर होते हैं। कभी-कभी ये स्वार्थी भी होते हैं। पर इनमें व्यावहारिकता भी होती है।

अगर किसी व्यक्ति के कान चिपटे हों, तो ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें परिवार में रहना भाता है और ये दूरदर्शी तथा सूझबूझ वाले भी होते हैं।

यदि किसी जातक के कान ऊपर या नीचे से तीखे हों, तो ऐसे व्यक्ति स्वभाववश हठी होते हैं। इनमें धूर्तता भी होती है और चतुराई भी। पर ये दृढ़निश्चयी भी होते हैं। ये जीवन में जिस लक्ष्य या वस्तु को पाने का निश्चय करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। पर ये कदाचित ही विश्वासपात्र होते हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!