Header Ads

ad

Auspicious Time & Tips for Making Home

घर बनाने के लिए शुभ समय:

हर व्यक्ति के जीवन में तीन चीजें रोटी, कपड़ा और मकान अत्‍यंत महत्व रखती हैं। मकान की आवश्‍यकता भी अतिमहत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए अकसर व्‍यक्‍ति पैसे आने पर मकान बनवाने का कार्य आरंभ कर देता है, जिसे शास्‍त्र सम्‍मत नहीं कहा जाता है। इसलिए हर शास्‍त्र अनुकूल समय में ही मकान बनवाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने की सलाह देता है। ज्योतिष शास्‍त्र कहता है कि अगर व्‍यक्‍ति शुभ नक्षत्र देखकर मकान बनवाएं, तो मकान उसे शुभ परिणम देता है। वैसे तो पुनर्वसु नक्षत्र में घर का निर्माण कराना अत्‍यंत लाभप्रद रहता है। पर विशाखा, चित्रा, शतभिषा, आर्द्रा, पुनर्वसु नक्षत्र हो और किसी एक पर शुक्र का प्रभाव हो, तो घर निर्माता के लिए शुभ होता है। इस प्रकार निर्मित घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता। 

हस्‍त, उत्‍तरा फाल्गुनी, चित्रा, मृगशिरा, अश्विनी नक्षत्र हो तथा किसी एक पर बुध का प्रभाव हो, तो घर बनाना शुभ होता है। इस प्रकार बनाए गए घर में संतान सुख का लाभ भी अवश्य मिलता है। 

अगर सावन का महीना, शुक्‍ल पक्ष, सप्‍तमी तिथि, शनिवार, स्वाति नक्षत्र, शुभ योग और सिंह लग्न ये सभी घर बनवाने के समय मिल जाएं, तो यह शुभ योग होता है। इस मुहूर्त में बने घर में सुख-सुविधा, धन, ऐश्वर्य आदि की कमी कभी नहीं होती है। 

घर में पूर्व में वट वृक्ष, पश्चिम में पीपल का वृक्ष, दक्षिण में गूलर का वृक्ष, उत्तर में पलाश का वृक्ष का रोपण करना अतिशुभ माना गया है। इन्हीं के साथ घर में तुलसी के पौधे का रोपण जातकों को घर में आने वाली सारी समस्याओं का निदान दिलाता है और सभी सदस्यों को सुखी जीवन देता है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!