Header Ads

ad

Status of Money with Palmistry

हस्तरेखा से जाने धन की स्थिति:

धन हर किसी के भाग्य में होता है, पर किसी को कम, तो किसी को अधिक मिलता है। पर हस्तरेखा शास्त्र की मदद से यह मालूम किया जा सकता है कि जातक की आमदनी का स्रोत व्यापार होगा या नौकरी। साथ ही यह भी पता चल सकता है कि जातक की हथेली में भरपूर धन होगा या कम-ज्यादा। दरअसल हथेली के पास मौजूद पर्वतों से गुजरी रेखाओं की मदद से यह जाना जा सकता है। 


गुरु पर्वत : जिस मनुष्य के हाथ में धन की रेखा गुरु के स्थान पर चढ़ती है, वह बहुत बड़ा व्यापार करने वाला बहुत अधिक धन प्राप्त करने वाला तथा बड़ा भारी प्रभाव और प्रभुत्व प्राप्त करने वाला तथा मान-सम्मान पाने वाला होता है। ऐसे जातक को प्रॉपर्टी, नौकर-चाकर, खान-पान, वस्त्र, आभूषण आदि आसानी से प्राप्त होते हैं और उसकी ईश्वर में भी बड़ी श्रद्धा होती है। 

शनि पर्वत : जिस मनुष्य के हाथ में धन की रेखा शनि के पर्वत पर चढ़ती है, तो वह जीव मेहनती होता है और परिश्रम से ही धन कमाता है। ऐसे जातक उन्नति भी करते हैं। ये लोग तरकीबों से काम निकालने में माहिर होते हैं और अपने सिद्धांत पर अडिग रहकर काम भी करते हैं। ऐसे जातक ईश्वर और धर्माचरण के प्रति नास्तिक व लापरवाही करने वाले भी होते हैं। 

सूर्य पर्वत : अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धन रेखा सूर्य पर्वत पर जाती है, तो वह जातक बड़े चमत्कारिक कार्यों से धन कमाने वाला और दूसरे व्यक्तियों पर अपना प्रभाव जमाने वाला होता है। ऐसे जातक ज्ञान और विज्ञान की खोज करने वाले और आकर्षक कार्यों से लाभ कमाने वाले होते हैं। यदि धन की भाग्य रेखा चंद्रमा के मूल स्थान से चलकर सूर्य के स्थान पर आखिर तक पहुंच जाए, तो वह जातक नाम कमाता है और उसे कीर्ति व यश की प्राप्ति होती है। 

बुध पर्वत : यदि जातक की हथेली में धन की रेखा बुध पर्वत पर चढ़ती है, तो वह विद्या और विवेक की शक्ति से धन प्राप्त करने वाला तथा अपनी चतुराइयों से दूसरों को मोहित करने वाला होता है। ऐसे जातक दूरदर्शी होते हैं और हमेशा कुशल नीतियों से अपने कार्य का संचालन करते हैं। 

शनि के नीचे सूर्य पर्वत पर : जिस मनुष्य की रेखा शनि पर्वत के नीचे से सूर्य पर्वत पर जाती है, तो वह कठिन परिश्रम से भाग्योन्नति पाते हैं और प्रभावशाली कर्म से धन प्राप्त करते हैं। ऐसे जातकों के शत्रुओं को हमेशा हार का सामना करना पड़ता है और ये धैर्यशील भी होते हैं, जिससे इनका व्यक्तित्व भी प्रभावशाली हो जाता है। 

चंद्र पर्वत : जिस जातक की धन की रेखा चंद्रमा के स्थान से निकलती है, वह बड़े मनोयोग से धन प्राप्त करने वाला तथा धन की प्राप्ति और धन वृद्धि करने के लिए सदैव मन की शक्ति का प्रयोग करने वाला होता है। ऐसे जातकों के जीवन में भाग्य का उतार-चढ़ाव होता रहता है और इन्हें खुशी व गम का भी सदैव योग मिलता रहता है। 

धन की दो रेखाएं : जिस जातक की हथेली में धन की दो रेखाएं होती हैं, वह दो प्रकार के स्रोतों से धन कमाता है। ऐसे जातक दो मार्गों पर चलकर उन्नति करते हैं। इनकी हथेली में दोनों रेखाएं जिस-जिस ग्रह के स्थान पर जाती हैं, वह रेखाएं उसी-उसी प्रकार का फल देती हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!