Header Ads

ad

Shree Krishna Gopal Mantra


श्रीकृष्ण के कई प्रभावी मंत्र हैं। जिनको जपने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शुभ प्रभाव बढ़ाने के साथ-साथ ये मंत्र सुख भी प्रदान करते हैं:

‘‘कृं कृष्णाय नम:’’ यह श्रीकृष्ण का मूलमंत्र है। इस मूलमंत्र का जाप प्रात:काल नित्यक्रिया व स्नानादि के पश्चात् एक सौ आठ बार करना चाहिए। ऐसा करने वाले मनुष्य सभी बाधाओं व कष्टों से मुक्त रहते हैं।

‘‘ श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा’’ यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। इस मंत्र का पांच लाख जाप करने से सिद्ध हो जाता है, जो व्यक्ति इस मंत्र को सिद्ध कर लेता है, उसे सब कुछ प्राप्त हो जाता है।

‘‘गोवल्लभाय स्वाहा’ इस सात अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप, जो भी साधक करता है, उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती है।

‘‘गोकुल नाथाय नम:’’ इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जो भी व्यक्ति जाप करता है, उसकी सभी इच्छाएं श्रीकृष्ण जी पूर्ण करते हैं।

‘‘क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम:’ इस दशाक्षर मंत्र को जपने से संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति होती हैं।

‘‘ नमो भगवते श्री गोविंदाय।’’ कृष्ण के इस द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करने से इष्ट सिद्धि की प्राप्ति हो जाती हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!