Header Ads

ad

Gomti Chakra For Health and Wealth

गोमती चक्र एक दुर्लभ सीप है, जो आकृति में गोल किंतु ठोस होते हैं। इनके आधार पर गोल घुमावदार आकृति बनी होती है। शास्त्रों में इसे धन-वैभव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसका इस्तेमाल आध्यात्मिक और तांत्रिक क्रियाओं में ज्यादा होता है। जिस घर में एक के बाद एक परेशानियां उत्पन्न हो रही हों, जो व्यक्ति एक के बाद एक नई-नई समस्याओं में उलझता जा रहा हो, उसकी परेशानियों के निवारण के लिए गोमती चक्र रामबाण की तरह काम करता है। घर में गोमती चक्र को रखने से पहले अभिमंत्रित करवा लें। 

घर में पूजा स्थान में गोमती चक्र रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

कुछ लोग शांति और समृद्धि के लिए इसे घर, दुकान या बिल्डिंग के सामने टांगते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में एक के बाद एक समस्याएं आ रही हों, उस घर की चौखट पर सिद्ध गोमती चक्र लाल वस्त्र में बांधकर लटका देने से घर में मुसीबतें नहीं आती हैं। 

ग्यारह गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांध कर अनाज स्थान में रखें। इससे घर में बरकत होती है। 

बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए गले में गोमती चक्र का लॉकेट पहनाएं। इससे बच्चे को नजर नहीं लगती है। 

जिस वास्तु में बीमारी घर कर गई हो अनेक दवाई लेने से भी बीमारी दूर ना होती हो तो एक गोमती चक्र शुद्ध चांदी में बना के पेशन्ट के गले में बाँध ने से अच्छा हो सकता है। गोमती चक्र को पेशन्ट के बिस्तर पर रखने से जल्दी अच्छा होता है। 

रविवार के दिन थोडा सिंदूर गोमती चक्र पर लगा के शत्रु का नाम लेकर नदी या तालाब में डालने से शत्रु पर प्रभाव रहता है। 

एक गोमती चक्र को शुभ दिन गंगा जल में रखिये थोड़े समय बाद उस पर केसर लागाये और अगरबत्ती का धुप देकर आलमारी में रखने से पेसो की कमी दूर होती है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!