कितने खर्चीले हैं आप (Money and Star)
मेष
बात करें मेष राशि के जातकों की, तो पैसों के मामले में ये लोग ज्यादा विचार नहीं करते हैं और जोखिम लेने से भी नहीं चूकते हैं। इस कारण ऐसे लोगों को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। पैसे के मामले में सोचकर निर्णय लेना ठीक रहेगा।
वृष
फाइनेंशियल मामलों में ऐसे लोग स्थिर और आत्मनिर्भर होते हैं। इन लोगों को पता होता है कि अपना पैसा कहां, कब और कैसे निवेश करना है। इनकी आर्थिक समझ दूसरी राशि के लोगों से ज्यादा होती है।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए पैसे जमा करना कठिन होता है। इनके लिए बेहतर होगा कि ये अपने सेविंग अकाउंट के लिए ऑटोमेटिक विदड्रॉल सिस्टम पर भरोसा करें।
कर्क
इस राशि के जातक अपने परिवार से ज्यादा जुड़े होते हैं और पैसों को भी महत्व देते हैं। पर कई बार ये लोग उन लोगों की भी मदद कर देते हैं, जिनकी मदद नहीं करनी चाहिए।
सिंह
इस राशि वाले लोग उधार लेने में जरा भी नहीं हिचकते, जो बाद में इनके गले की फांस भी बन सकता है। अपने शौक को पूरा करने के लिए उधार का सहारा लेना सही निर्णय नहीं कहा जाएगा।
कन्या
बात फाइनेंस से जुड़े मामलों की हो, तो ये लोग उदार हृदय होते हैं, लेकिन यह कदम इन्हें नुकसान भी करा सकता है।
तुला
ग्लैमर पसंद तुला राशि वाले लोग अपने शौक के लिए कर्ज भी लेने से नहीं चूकते। पर यह रास्ता गलत हो सकता है।
वृश्चिक
ऐसे लोगों में फंड जेनरेट करने की क्षमता होती है, पर मुकाबले के समय ये पीछे हट जाते हैं। ये लोग फाइनेंशियल डील में भावुक भी हो जाते हैं, जिससे नुकसान की आशंका होती है।
धनु
ये लोग आदतन रोमांच पसंद करने वाले होते हैं, फिर चाहे, बात फाइनेंस की हो या लाइफ मैनेजमेंट की। ये लोग जरूरत से ज्यादा खर्चीले भी होते हैं।
मकर
मकर राशि वाले वैसे तो प्रैक्टिकल होते हैं, पर फाइनेंस और फीलिंग्स को मिक्स भी कर देते हैं। इसलिए पैसों के मामले में भी प्रैक्टिकल ही रहना सही रहेगा।
कुंभ
ये लोग थोड़े अलग स्वभाव के होते हैं। यानी हर किसी के लिए जरूरी चीज, इनके लिए गैर-जरूरी हो सकती है।
इसलिए इन्हें पहले अपने सारे जरूरी खर्चे निपटा लेना चाहिए। तब ही दूसरा खर्च लाभदायक होगा।
मीन
पैसों के मामले में इन लोगों को चौकन्ना रहने की जरूरत होती है। जरूरत पड़े तो, किसी से सलाह लेने से मत चूकिए। दरअसल आपका भोलापन आपको नुकसान करा सकता है।
Post a Comment