Header Ads

ad

अध्यात्मिक शक्ति


विश्व में अध्यात्म की शक्ति सबसे ज्यादा प्रभावशाली मानी गई है। सदियों से अध्यात्मिक शक्ति का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसे हासिल करना भी कोई मुश्किल कार्य नहीं है। अगर व्यक्ति ईमानदारी, चिंतन, करुणा, प्रार्थना जैसे गुणों को हासिल कर ले, तो वह अध्यात्मिक शक्ति का मालिक बन जाता है। इसीलिए यह भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति में अध्यात्मिक शक्ति है, तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यंत स्वस्थ होगा।

इसके अलावा उसका जीवन भी खुशहाल होगा। असल में स्प्रिचुअल पॉवर यानी आध्यात्मिक शक्ति का अर्थ होता है, हमारे शरीर की आंतरिक शक्ति। इस शक्ति को केवल सद्गुणों से ही हासिल किया जा सकता है। जैसे कि जिम्मेदारी, ईमानदारी, ध्यान, जैसे गुणों से ही हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा आप प्रतिदिन नियमित रूप से अपने ईश्वर का नाम जपकर भी आंतरिक शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

आज के जीवन में ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना कठिन माना जाता है, पर अगर कोई व्यक्ति इस व्रत का पूरे तन, मन और धन से पालन करता है, तो उसकी आध्यात्मिक शक्ति की कोई सीमा नहीं होगी। इस शक्ति का असर आपके आने वाले जीवन पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है।

आध्यात्मिक शक्ति का एक लाभ यह भी है कि अगर कोई व्यक्ति विद्यार्थी जीवन में इसे अपनाता है, तो उसे अपने हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही भविष्य में उसका परिवार भी सुखी व संपन्न होता है। साथ ही साथ उसके अंदर दया, भक्ति आदि गुणों का भी समावेश हो जाता है। लिहाजा अगर व्यक्ति को अपना आधार मजबूत रखना है, तो आध्यात्मिक शक्ति से परिपूर्ण होना होगा।

शास्त्रों में मोक्ष की भी विवेचना की गई है। ऐसा कहा गया है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें मनुष्य का जन्म मिलता है, इसलिए हमें हमेशा सत्कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। इससे उसे मोक्ष मिलता है और उसे फिर से धरती पर जन्म नहीं लेना पड़ता है। इसलिए मोक्ष को हर बीमारी या दर्द का इलाज माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति को मोक्ष की शक्ति हासिल हो गई, तो वह जन्म और मरण से भी विमुक्त हो जाता है, जो हर इंसान का प्रथम लक्ष्य होता है। इन सब बातों से जरूरी माना जाता है विश्वास। अगर किसी के पास विश्वास की शक्ति है, तो वह अपनी मंजिल पा सकता है। विशेषकर मानव मनोविज्ञान में विश्वास को भी एक शक्ति ही माना जाता है। आजकल अमेरिका के विभिन्न अस्पतालों में मरीजों को विश्वास नाम की शक्ति से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है औैर इस दौरान उन्हें चिंतन के साथ ही प्रार्थना की शक्ति के बारे में भी बताया जा रहा है। माना जाता है कि अगर किसी मरीज के पास विश्वास नाम की शक्ति आ गई, तो अपनी बीमारी से छुटकारा पाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगता। विश्व में ऐसे कई आध्यात्मिक गुरु हैं, जो लोगों को आरोग्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!