Header Ads

ad

Plants Bring Luck (भाग्यशाली वृक्ष)

शास्त्रों में वृक्षों का महत्व बताया गया है। वृक्षों की पूजा करना या पौधारोपण करना भी लाभप्रद माना जाता है। अगर घर के मुख्य दरवाजे के सामने मीठे फल का वृक्ष हो, तो वहां हमेशा अमन-चैन बना रहता है। अगर घर की सीमा से पूर्व में बरगद का पेड़ हो, तो यह शुभ है, जबकि पाकड़ का पौधा लगाने से व्यक्ति को राजसूय यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। वैसे कहा गया है कि आजीवन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करने और नित्य संध्या को उसके पास दीया जलाने से उस व्यक्ति को बैकुंठ वास का सौभाग्य प्राप्त होता है। इसी तरह जो व्यक्ति घर की सीमा से बाहर पलाश के सात पौधे लगा दे, तो उसके सारे पितृदोष समाप्त हो जाते हैं। यदि घर के आसपास गुड़हल का पौधा लगाया जाए और उसके पुष्प प्रतिदिन मां दुर्गा को अर्पित किए जाएं, तो व्यक्ति जीवन में दु:ख और शत्रुओं से बचा रहता है। अगर घर के ईशान यानी उत्तर-पूर्व कोण में आम, आंवला, बेल का पौधा लगाया जाए, तो उस घर में लक्ष्मी का स्थायी रूप से वास होता है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!