Header Ads

ad

Be Happy Forever (खुशहाली के उपाय)

चेतावनी: यदि आपने नीचे लिखे प्रयोगो को कर लिया तो इस जीवन मे दुखोः से भेट नही होगी।  

यदि रोज़ना खाना बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए रख दी जाये तो जीवन मे आने वाली 40% समस्या से छुटकार हो जायेगा परंतु समय से यह रोटी गाय को खिलाना भी अनिवार्य हैं। यदि आपने दुसरी रोटी कुत्ते को डाली है तो समस्या का 75% तक समाधान निश्चित ही हैं। 
सुबह मुख्य दरवाजे के बाहर से सफाई करके थोडा बहुत पानी अवश्य ही छिड़क दें। इससे घर में धन की बरकत होती है।

अशोक के पेड़ की जड़ का एक टुकड़ा पूजा घर में रखने और रोजाना उसकी पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं रहती।

एक बाल्टी मे पानी लेकर दो चम्मच नमक डाल दें और इस पानी से पोंछा लगाएं। इससे नकारात्मक शक्तियों घर से दूर होती जायेगी। इस कम से कम सप्ताह मे दो बार अवश्य करें। या फिर इस प्रयोग के स्थान पर आप यह कर सकते हैं कि किसी काचँ के बर्तन मे थोडा साबुत नमक डालकर रख दे। इस बर्तन के नमक को सप्ताह मे एक बार या खराब होने की स्थिति मे बदल दे। यह वास्तु दोष दूर करता हैं।

धन रखने के स्थान पर या अपने पर्स मे हमेशा दो जगह रुपया रखने के लिए बनाएँ। एक जगह में कुछ रूपए बिना गिने ही रख दें और उसमें से एक भी रूपए कभी ना निकालें। कभी कन्या दान आदि शुभ कार्य मे दान देने के अवसर पर इस स्थान से रुपया लेकर दान मे प्रयोग करें। अन्य किसी काम मे इस जगह के रुपया ना उपयोग करें। जब भी सम्भव हो इस जगह पर कुछ रुपया बिना गिने डालते रहे। चाहे तो आप एक-दो महीने मे ही क्यों ना रुपया डाले कोई समस्या नही हैं। एक बात ध्यान रखे कि कभी भी इस जगह के रुपया को गिनना नही हैं और ना ही इस स्थान मे झाँकने की अवश्यकता हैं। केवल दूसरी जगह के पैसो में से अपने काम के लिए रूपए निकालें। इस प्रयोग से लक्ष्मी की वजह से कोई काम नही रुक सकता हैं चाहे वो कितना भी बडा काम क्यों ना हो।

जिस घर के पूजा घर में मंगल यंत्र होता है वहाँ पति-पत्नी मे झगडा नही होता और मंगल दोष की शांति होती हैं। यदि आप शाम का खाना बनाने के बाद स्टोव या गैस चूल्हे को दूध से ठंडा करें तो इससे पति-पत्नी मे प्रेम बढ्ता जाता हैं। जितना चाहो आप उतना कर सकते हैं। 

घर के पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी हमेशा लगाएं। तुलसी के साथ दूसरा कोई पौधा ना लगाएं। 

अशोक का पेड़ लगाने और उसको सींचने से धन में वृद्धि होती है। 

घर में पड़ा टूटा-फूटा बर्तन, कांच, फटे कपड़े आदि शनिवार को घर से निकाल दें। 

मकान के उत्तरी एवं पूर्वी भाग को ज्यादा से ज्यादा खाली या हलका रखने का प्रयास करें। इससे व्यापार वृद्धि के साथ आर्थिक उन्नति में भी वृद्धि होती है।

हमे सदैव पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना चाहिए। इससे विद्या की प्राप्ति, धन और आयु में वृद्धि होती है।

सूर्योदय के समय यदि घर की छत पर काले तिल और बजारा अवश्य ही बिखेर दें तो घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

1 comment:

  1. sagaai tudwane hetu koi upaaye bataye..kyu ki hum dono ek sath rahana chahate hai..

    rahulloveaditi@gmail.com

    ReplyDelete

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!