Header Ads

ad

Durga Kavach

कलियुग में कष्ट निवारिणी श्री दुर्गा जी को श्रेष्ठ माना जाता है। महामाया भगवती ही आज के संकटग्रस्त लोगों के लिए मन को शांति प्रदान करने वाली देवी हैं। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित रूप से करने वाले भक्तों को इनकी कृपा सर्वदा मिलती रहती है। पर यह साधना कठिन होने की वजह से कई लोग इसका पाठ नियमित रूप से नहीं कर पाते हैं। 

ऐसे भक्तों के लिए दुर्गा कवच का पाठ करना ही श्रेयस्कर माना जाता है। दुर्गा कवच को दुर्गा सप्तशती का अंश माना जाता है। इसका श्रद्धा भक्ति पूर्वक पाठ करने से मनुष्य की सारी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। देवी के इस कवच का पाठ करने वाले भक्त को दैवी कला प्राप्त होती है तथा वह तीनों लोकों में कभी भी पराजित नहीं होता। यही नहीं ऐसे साधकों से मृत्यु का भय भी दूर होता जाता है। जो व्यक्ति कठिनतम परिस्थिति से जूझ रहा हो, शत्रुओं से पीड़ित हो या विपत्ति में फंस गया हो, वह यदि इस कवच का पाठ करे, तो उसे दैवी कृपा से सर्वत्र सफलता मिलती है। कृपा करके बाजार से गीतापेस,गोरखपुर प्रकाशन की दुर्गा सप्तशती खरीद करके आप इस का पाठ जप कर सकते है अन्य प्रकाशन मे अशुद्धि की गुंजाईश सदैव रहती ही है। इस पवित्र पवन ग्रंथ का पुजन कर (धूप नैवेध आदि) सदैव लाल वस्त्र मे रखे। इस दुनिया मे ऐसा कोई काम नही जो इस ग्रंथ से ना किया जा सके।

दुर्गा सप्तशती व अन्य धार्मिक कृतियाँ निशुल्क प्राप्त करने के लिए कृपा हमे ईमेल करे और अपना पूर्ण पता पिनकोड और मोबाईल नम्बर के साथ प्रदान करे। हम शीघ्र ही दुर्गा सप्तशती या अन्य धार्मिक पुस्तक आप तक पहुचाने का प्रयास करेगे। इस सेवा के मुख्य सहभागी श्री गुरुविन्दर सिंह उर्फ कबीर है। 

1 comment:

  1. guru g sadar parnan,
    apki en sub mantro aur updeso ko padkar bahut acha lga. Jai mahakaal ki . From: Rajesh Thakur

    ReplyDelete

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!