Header Ads

ad

Eyelids Also Says About You


क्या कहती है आपकी आँखे? 

व्यक्ति की पलकें भी काफी कुछ कहती हैं। इनसे स्वभाव के साथ-साथ व्यक्ति के व्यक्तित्व का भी पता चल सकता है। जैसे जो मनुष्य जितने गंभीर होते हैं, उनकी पलकें उतनी ही कम झपकती हैं। ऐसे व्यक्तियों की श्रेणी में दार्शनिक, विचारक, आलोचक आदि आते हैं। दरअसल जिनकी पलकें कम झपकती हैं, वे दृढ़ निश्चयी और सशक्त दृष्टि वाले होते हैं। जल्दी-जल्दी और बार-बार पलकें झपकाने वाले मनुष्य अस्थिर प्रकृति के होते हैं। वे बुद्धिहीन, संकोची और कायर होते हैं। जिनकी पलकें भारी होती हैं, वे जीवन से परेशान और चिंताओं से घिरे रहते हैं। जबकि पतली पलकों वाले व्यक्ति धनवान व प्रतिष्ठा वाले होते हैं। अगर किसी की पलकें 15 से 20 सेकंड में झपकती हैं, तो वह बुद्धिमान व धनवान होते हैं। पलकों के ऊपर के बालों को बरौनी कहा जाता है। जिन जातकों की बरौनी पतली, काली व घनी होती है, वे दीर्घायु, सौभाग्यशाली तथा बौद्धिक धन से परिपूर्ण होते हैं। अगर बरौनी के बाल भूरे हों, तो व्यक्ति अस्थिर मानसिकता वाले होते हैं। जबकि लंबे बाल के बरौनी वाले व्यक्तियों का स्वभाव सि्थर होता है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!