Swaha: The Wife of Angi Dev
स्वाहा शब्द का अर्थ है सु+आ+हा यानी अच्छे लोगों को दिया गया।
श्रीमद्भागवत एवं शिवपुराण के अनुसार दक्ष प्रजापति
की पुत्री स्वाहा का विवाह अग्नि देवता के साथ हुआ था। अग्नि अपनी पत्नी स्वाहा द्वारा ही
भोजन ग्रहण करते हैं। इसीलिए
स्वाहा बोलकर उनके माध्यम से अग्नि को हविष्य भेंट करने का विधान है। विभिन्न देवी-देवताओं के नाम
के बाद स्वाहा का उच्चारण किया जाता है, ताकि अग्निदेव तक आहुतियां पहुंचें और फिर अग्निदेव
उसे विभिन्न देवताओं तक पहुंचाएं।
Post a Comment