Header Ads

ad

Home Remedies


घरेलू इलाज आज भी चिकित्सा का बेहतरीन विकल्प माना जाता है। अगर रोजाना इस्तेमाल में लाए जाने वाले फल एवं सब्जियों का सही ढंग से उपयोग किया जाए, तो छोटे-छोटे रोग आसानी से दूर हो सकते हैं।  
  • अगर हाथ या जिस्म का कोई हिस्सा भाप से जल जाए, तो कच्चा आलू पीसकर लगा लें। जलन में आराम मिलेगा।
  • इसी तरह यदि लगातार छीकें आने से परेशान हैं, तो हरा धनिया सूंघने से आराम होगा।
  • यदि आधे सिर में दर्द है, तो लहसुन पीस कर शहद में मिला लें। अब इसका दर्द के स्थान पर लेप करें। आराम मिलेगा।
  • यदि बंदगोभी रोज खाली पेट पचास ग्राम खाया जाए और बीस दिनों तक ऐसा करें, तो एलर्जी की शिकायत दूर हो जाएगी।
  • इसी प्रकार अदरक के मुरब्बे का सेवन पेट का दर्द दूर करता है। 
  • सेब और गाजर का नियमित उपयोग भी लाभदायक माना जाता है। खासकर इनका मुरब्बा दिल के लिए उपयोगी माना गया है। वैसे अमरूद के सेवन से भी दिल के रोगों में फायदा होता है। इसी तरह सेब को दूध के साथ खाने से भी स्वास्थ्य लाभ होता है।
  • अगर कोई अनिद्रा का शिकार हो, तो टमाटर काटकर चीनी छिड़ककर खाएं। अच्छी नींद आने लगेगी। या फिर सोने से पहले प्याज का सेवन करने से भी नींद आती है। आप चाहें तो फ्रूट चाट भी खा सकते हैं। इससे भी अनिद्रा की शिकायत दूर होती है। 
  • यदि किसी को मिर्गी का दौरा पड़ा हो, तो तुरंत प्याज के रस की कुछ बूंदें मरीज की नाक में डाल दें। आराम मिल जाएगा। 
  • अगर मछली का कांटा गले में फंस गया है, तो नींबू का रस पीने से यह गले के नीचे उतर जाता है। 
  • गुर्दे का दर्द परेशान कर रहा हो, तो खीरा, तरबूज, ककड़ी आदि खाने से पथरी और गुर्दे के दर्द में लाभ होता है। 
  • यदि आप मुंह के छालों से परेशान हैं, तो हरी धनिया का रस निकाल लें। छालों पर लगाएं। छाले खत्म हो जाएंगे। 
  • यदि दांत का दर्द पीड़ा दे रहा हो, तो लहसुन को पीसकर दांतों में भर देने से दर्द दूर हो जाता है। इससे दांतों में लगा कीड़ा भी मर जाता है। प्याज के रस में रूई भिगोकर दांत पर रखने से भी दर्द खत्म हो जाता है। 
  • अगर आप दुबलापन दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना बीस ग्राम मुनक्का खाएं या तीन-चार केले खाएं। कच्ची गाजर या उसका जूस भी दुबलापन दूर करता है। अंजीर को दूध के साथ लेने से भी दुबलापन दूर होता है। इसी प्रकार खजूर भी रक्त निर्माण करता है और ताकत देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी आपके दुबलेपन को दूर कर सकता है।
  • यदि सर्दी के दिनों में आपकी आवाज बैठ गई है, तो थोड़ी-सी अदरक चबाएं। अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटने से भी आवाज ठीक हो जाती है। इसी तरह सब्जी में नियमित रूप से अदरक के इस्तेमाल से कमर के दर्द में भी आराम होता है।
  • यदि कांटा चुभ गया है, तो जहां कांटा चुभा है, वहां प्याज काटकर रगड़ें फिर उसे बांध दें। कांटा बाहर निकल आएगा। 
  • अगर कान के दर्द की पीड़ा है, तो कद्दू का रस गर्म कर कान में टपकाएं, दर्द में आराम मिलेगा।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!