Header Ads

ad

Good Luck Mantra


हमारे जीवन में ग्रहों का महत्व है। आज भी हम ग्रह-नक्षत्रों की चाल देखकर ही अपने जीवन में कार्य संपन्न करना हितकारी मानते हैं। पर कई बार ग्रह अनुकूल नहीं होते, जिसके लिए रत्न-पत्थर या पूजा-पाठ के उपाय बताए गए हैं। पर इनमें धन की भी आवश्यकता होती हे, जो हर किसी के बस की बात नहीं हो सकती है। इसलिए जानवरों की सेवा से भी ग्रहों को प्रसन्न करने का विकल्प शास्त्रों में बताया गया है। इसलिए हर जानवर को किसी न किसी ग्रह का प्रतीक भी बताया गया है। जैसे अगर व्यक्ति को सूर्य देवता को प्रसन्न करना है, तो उसे लाल मुख वाले बंदरों को यथा शक्ति भोजन कराना चाहिए या लाल मिठाई खिलानी चाहिए। इसी प्रकार यदि चंद्रमा का शुभ प्रभाव पाना है, तो व्यक्ति के लिए सूर्यास्त के बाद सड़क के कुत्ते को कच्चा व ठंडा दूध पिलाना श्रेयस्कर माना गया है। घर में गाय भी पाली जा सकती है, पर उसके दूध को बेचना सर्वथा अनुचित है। इसी प्रकार मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गाय को पुराना गुड़ खिलाएं। लाल मुख वाले बंदरों को जलेबी खिलाना भी सही रहेगा।
  • यदि आप बुध को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं। गौशाले में चारा दान भी कर सकते हैं। हरे तोतों को दाना चुगाना भी सही उपाय है।
  • गुरु ग्रह को शुभ करने के लिए गाय को चने की दाल एवं गुड़ का सेवन कराएं। गाय के मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाकर गाय को हल्दी मिलाकर आटा खिलाएं। संभव हो, तो गाय को स्नान भी करवाएं।
  • यदि शुक्र ग्रह की अनुकूलता चाहिए, तो गाय को माता मानकर उनकी सेवा करें। साथ ही प्रतिदिन अपने भोजन में थोड़ा-सा अंश निकालकर गाय को अवश्य खिलाएं।
  • शास्त्रों में शनि ग्रह को ज्यादा क्रूर बताया गया है। इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए प्रतिदिन दो रोटी काली गाय या भैंस को खिलाना श्रेष्ठ रहेगा। काले कौओं को दाना चुगाने से भी शनि का शुभ प्रभाव मिल सकता है। या फिर गिद्धों की भी सेवा करना भी लाभप्रद हो सकता है।
  • यदि आपको राहु की सेवा करके उनकी कृपा पानी है, तो पक्षियों को प्रतिदिन बाजरा डालें। साथ ही उनके लिए पीने के पानी का भी बंदोबस्त करें।
  • यदि कुत्तों की सेवा की जाए, तो इससे केतू प्रसन्न होते हें। पर यहां ध्यान रखने योग्य बात यह है कि कुत्ते पालतू न हों। कुत्तों को रोटी एवं बे्रड खिलाए जा सकते हैं। मछलियों को आटे की गोलियां डालने से भी केतू प्रसन्न होते हें।
केवल इन्हीं उपायों के माध्यम से आप ग्रहों को प्रसन्न कर सकते हैं। पर जीवन में कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। जैसे किसी भी जानवर को जान-बूझकर न सताएं और उसे प्रताड़ित न करें क्योंकि ऐसा करने से आपके प्रति शांत ग्रह भी क्रुद्ध हो सकते हैं। इसके अलावा आप यदि जानवर या पक्षी को पालते हैं, तो उनका भी ठीक तरह से ख्याल रखें, ताकि उनकी सेवा आपके लिए शुभ हो सके।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!