Header Ads

ad

चंद्रकांत मणि

समस्याओं के निदान के लिए अक्सर पत्थरों या रत्नों का सहारा लेते हैं। पर अगर हमें रत्न धारण करना है, तो ऊंची कीमत की वजह से इन्हें धारण करना असंभव हो जाता है। इसका विकल्प हैं, उपरत्न। ये न केवल हमें समस्या से निजात दिलाते हैं, बल्कि पैसे भी बचाते हैं। ऐसा ही एक उपरत्न है, चंद्रकांत मणि। यह पारदर्शक जल की तरह साफ-सुथरा और सुंदर होता है। इस मणि का संबंध चंद्रमा से है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इसमें एक किनारे से दूसरे किनारे तक एक रेखा दिखाई देती है। यह रेखा चंद्रकांत मणि को हिलाने-डुलाने पर आगे-पीछे होती है। भारत में सरलता से उपलब्ध चंद्रकांत मणि को धारण करने से कुंडली में कमजोर दिख रहा चंद्रमा मजबूत होता है और जातक की भाग्य वृद्धि होती है। यह भी माना जाता है कि इस मणि के प्रभाव से जातक गंभीर दुर्घटनाओं से बचे रहते हैं। साथ ही इसे धारण करने वाले जातकों का वैवाहिक जीवन भी आनंददायक और सुखमय बना रहता है। यह प्रेम संबंधों को मजबूत करता है और रिश्तों की डोर को भी टूटने से बचाता है। इससे लाभ प्राप्त करने के लिए इसे किसी भी शुक्ल पक्ष के सोमवार को शुद्धिकरण के बाद धारण किया जा सकता है।

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!