Header Ads

ad

Indian Mother: The Cow


गौ वंश को हिंदू सभ्यता और संस्कृति का आधार माना जाता है। हमारे शास्त्रों में गाय की सेवा को परम कल्याणकारी माना गया है। गाय की महिमा और महत्व किसी से छिपा नहीं है। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोणों से भारतीय समाज और संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है, क्योंकि गाय न सिर्फ हमें पोषक आहार, अमृत तुल्य दुध, दही, शुद्ध घी आदि देती है बल्कि गौमूत्र विभिन्न रोगों के उपचार (अमेरिका मे कई वैज्ञानिक जाँचो मे सिद्ध हो चुका है कि गौमूत्र कुछ रोगो से लडने की खास दवा है), खाद और कीटनाशी के रूप में भी उपयोगी मानी है। हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, जिसमें तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और गाय के बछड़े जो बड़े होकर बैल बनते हैं, को नंदी के रूप में धर्म का अवतार माना गया है।

भगवान श्रीकृष्ण ने गौ प्रेम का कुछ इस तरह वर्णन किया है
गायें मेरे आगे हों, मेरे पीछे हों, गायें मेरे सब ओर हों और मैं गायों के मध्य में वास करूं।

ऐसा कहा जाता है कि गौ सेवा से कई लाभ होते हैं|
  • गौ सेवा या गौ पालन से घर-आंगन को पवित्र करके वास्तु दोषों का नाश किया जा सकता है। इसके लिए राशि लग्न के अनुसार शुद्ध वंशीय लाल, सफेद, काली, भूरी गाय चुननी चाहिए।
  • नवग्रह जनित पीड़ा के निवारण हेतु गाय को हरा चारा, गुड़, आटे की लोई आदि का दान किया जा सकता है।
  • गौ सेवा से शीघ्र ही भगवत कृपा और पितरों का आशीष प्राप्त होता है, जिससे हमारे जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

  • सांड को भी धर्म में अवतार माना गया है। ऐसा माना जाता है कि सांड को हरा चारा देने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है।
  • गाय के दूध से शालीग्राम और शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
  • गौ घृत और उपलों या कंडों से हवन करने से देवता प्रसन्न होते हैं और वातावरण स्वच्छ व सुगंधित होता है।
  • पंचगव्य के सेवन मात्र से जटिल और असाध्य रोगों का निवारण होता है।
  • गौ सेवा, गौ ग्रास के दान से भगवान श्री कृष्ण की अनन्य कृपा प्राप्त होती है, जिससे भौतिक कष्टों का शमन होता है।
  • पीड़ित रोगी गौ पशुओं का उपचार करने मात्र से भगवान श्री कृष्ण बैकुंठ प्रदान करते हैं।
  • गौदान का महादान माना जाता है, परंतु यह योग्य व्यक्ति को ही दी जानी चाहिए। ताकि इसकी भली भांति सेवा हो। गौदान से भी परम पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • हिंदू धर्म में गाय का महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी पूजा एवं इसके दान से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार गौ सेवा से घर के वास्तु दोषों की भी समाप्ति होती है

No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!