Header Ads

ad

Panchang & Festivals 2017

वर्ष 2017 के सभी व्रत, त्यौहार आदि की जानकारी निम्न तालिका में अंकित हैं।
                      
तारीख
व्रत और त्यौहार
16 मार्च
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 24/03 पर।
17 मार्च
रंग पंचमी। श्री जयन्ती। श्री पंचमी। नौ चन्दी (चण्डी) मेला प्रारम्भ (मेरठ)।
18 मार्च
शीतला षष्ठी। बुध उदय पश्चिम में 18/40 पर।
20 मार्च
श्री शीतलाष्टमी व्रत। कालाष्टमी। सूर्य मेष राशि में 15/39 पर। देवताओं का मध्याह्न, दैत्यों की मध्य रात्रि। मंगल भरणी नक्षत्र में 14/11 पर।
21 मार्च
शुक्रास्त पश्चिम में 26/28 पर।
24 मार्च
पापमोचिनी एकादशी व्रत।
25 मार्च
शुक्र उदय पूर्व में 10/40 पर।
26 मार्च
मास शिवरात्रि व्रत।
27 मार्च
श्राद्ध की चैत्री अमावस्या। बुध अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि में 29/36 पर।
28 मार्च
स्नान दानादि की भौमवती अमावस्या। गँगा स्नान में स्नान करने से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता हैं। 01 तिथि क्षय। चैत्र मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मु. 30 साम्यर्घ। विक्रम सम्वत् 2074 प्रारम्भ। चैत्र नवरात्रारम्भकलश स्थापन (अभिजित मुहूर्त में) । गुड़ी पड़वा।
29 मार्च
चन्द्र दर्शन मु.30 साम्यर्घ। शुक्ल पक्ष द्वितीया
30 मार्च
तृतीया व्रत।
31 मार्च
श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य रेवती नक्षत्र में 12/42 पर।


01 अप्रैल
श्री पंचमी। श्री गुरु हरगोविन्द सिंह जोति जोत।
02 अप्रैल
श्री सूर्य षष्ठी व्रत। स्कन्द षष्ठी व्रत (गया में प्रसिद्ध)।
03 अप्रैल
दुर्गा पूजारम्भ। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 13/05 बजे से।
04 अप्रैल
महानिशा पूजा। श्री दुर्गाष्टमी। अष्टमी का हवनादि आज ही करें। श्री महाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 11/21 बजे। श्री रामनवमी व्रत। श्री राम जन्म महोत्सव - मध्याह्न कर्क लग्न में। नवमी का हवनादि 12 बजे के बाद ही करें।
05 अप्रैल
श्री दुर्गानवमी। नवमी (उदयव्यापिनी) का हवनादि आज ही करें। चैत्र नवरात्र समाप्त
06 अप्रैल
नवरात्र व्रत का पारण। शनि वक्री 21/46 पर।
07 अप्रैल
कामदा एकादशी व्रत। हर्षल मेष राशि अश्विनी नक्षत्र में 10/57 पर।
08 अप्रैल
मंगल कृत्तिका नक्षत्र में 25/05 पर।
09 अप्रैल
दमनक चतुर्दशी।
10 अप्रैल
व्रत की पूर्णिमा। बुध वक्री 16/38 पर। शुक्र (वक्री) पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 14/58 पर।
11 अप्रैल
स्नान-दानादि की चित्रा नक्षत्र युता परम पुण्य दायिनी चैत्री पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से 11/38 तक)। श्री हनुमान जयंती। जन्म दिन हजरत अली।
12 अप्रैल
वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ। तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा। मास भर चन्दन से श्री विष्णु पूजा। मंगल वृष राशि में 06/46 पर।
13 अप्रैल
सूर्य अश्विनी नक्षत्र में एवं सूर्य की मेष संक्रान्ति 25/18 पर। चन्द्रदर्शन मु. 45 समर्घ। वैशाखी पंजाब एवं उड़ीसा। बुध अस्त पश्चिम में 12/26 पर। गुरू (वक्री) हस्त नक्षत्र में 13/58 पर।
14 अप्रैल
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/03 पर। संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से 07/42 तक। मीन (खर) मास समाप्त। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती। केतु धनिष्ठा नक्षत्र में 10/16 पर।
15 अप्रैल
सती अनसुइया जयन्ती। शुक्र मार्गी 27/40 पर। सौर (मेष) वैशाख मासारम्भ। श्री गुरु तेगबहादुर जयन्ती।
17 अप्रैल
कामदा एकादशी व्रत। मंगल वक्री घं. 29/00 पर।
19 अप्रैल
श्री शीतलाष्टमी व्रत। कालाष्टमी। सूर्य सायन वृष राशि में 26/35 पर।
20 अप्रैल
शुक्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में 14/57 पर।
23 अप्रैल
वरुथिनी एकादशी व्रत वैष्णव।
24 अप्रैल
सोम प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत।
26 अप्रैल
स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या।
27 अप्रैल
चन्द्रदर्शन मु. 30 साम्यर्घ। सूर्य भरणी नक्षत्र में 17/05 पर। मंगल रोहिणी नक्षत्र में 20/31 पर।
28 अप्रैल
भगवान परशुराम जयन्ती
29 अप्रैल
अक्षय तृतीया। श्री गणेश चतुर्थी व्रत। मातंगी जयन्ती। चतुर्थी तिथि क्षय।
30 अप्रैल
श्री शंकराचार्य जयन्ती।


01 मई
श्री रामानुजाचार्य जयन्ती। श्रमिक दिवस। महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस।
02 मई
श्री गंगा सप्तमी। गंगावतरण (मध्याह्न में गंगा पूजन)। बुध उदय पूर्व में 20/14 पर।
03 मई
श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री बगलामुखी जयन्ती।
04 मई
श्री सीता नवमी। बुध मार्गी 09/42 पर।
05 मई
मोहिनी एकादशी व्रत।
06 मई
स्नान-दान की अमावस्या। शुक्र भरणी नक्षत्र में घं. 06/40 पर।
07 मई
रुक्मिणी द्वादशी। रवीन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती।
08 मई
सोम प्रदोष व्रत।
09 मई
श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत। श्री नृसिंहावतार।
10 मई
स्नान-दान-व्रतादि की विशाखा नक्षत्र वैशाखी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल 14/34 से सूर्यास्त तक)। बुद्ध पूर्णिमा।
11 मई
ज्येष्ठ मास प्रारम्भ। सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में 22/55 पर।
12 मई
देवर्षि नारद जयन्ती।
14 मई
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/27 पर। सूर्य की वृष संक्रान्ति 12/01 पर। चन्द्र दर्शन मु. 30 साम्यर्घ। संक्रान्ति पुण्यकाल 05/37 से संक्रान्तिकाल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 18/25 तक। गोदावरी में स्नान।
15 मई
शुक्र रेवती नक्षत्र में 12/23 पर।
16 मई
मंगल मृगशिरा नक्षत्र में 07/14 पर।
18 मई
कालाष्टमी।
19 मई
श्री शीतलाष्टमी व्रत।
20 मई
सूर्य मिथुन राशि में 25/42 पर।
22 मई
अचला एकादशी व्रत।
23 मई
भौम प्रदोष व्रत। वट सावित्री व्रतारम्भ। बुध भरणी नक्षत्र में 06/07 पर।
24 मई
मास शिवरात्रि व्रत। सावित्री चतुर्दशी व्रत। फलहारिणी कालिका पूजन। वट सावित्री द्वितीय संयम। चतुर्दशी तिथि क्षय।
25 मई
स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। वट सावित्री व्रत। शनि जयन्ती। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 26/41 पर।
26 मई
ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्षारम्भ। गँगा दशहरा व्रतारम्भ। मंगल मिथुन राशि में 09/25 पर।
27 मई
चन्द्र दर्शन मु. 15 महर्घ। सायान्हव्यापिनी में रम्भा तृतीया व्रत।
28 मई
हिजरी रमजान 9वाँ माह शुरू। (रोजा शुरू)।
29 मई
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
31 मई
विन्ध्यवासिनी षष्ठी। शुक्र अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में 13/38 पर।


01 जून
श्री दुर्गाष्टमी व्रत। धूमावती जयन्ती। बुध कृत्तिका नक्षत्र में 15/12 पर।
02 जून
शुक्ला देवी का पूजन।
03 जून
बुध वृष राशि में 15/08 पर।
04 जून
गंगा दशमी। श्री गंगा दशहरा। गंगा दशहरा व्रत समाप्त।
05 जून
निर्जला एकादशी व्रत। गायत्री जयन्ती। रुक्मिणी विवाह। मंगल आर्द्रा नक्षत्र में 09/35 पर।
06 जून
भौम प्रदोष व्रत।
08 जून
व्रत की ज्येष्ठी पूर्णिमा। सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में 07/51 पर।
09 जून
स्नान-दानादि की ज्येष्ठा नक्षत्र युता ज्येष्ठी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से 18/40 तक)। देव स्नान पूर्णिमा। बुध रोहिणी नक्षत्र में 27/01 पर। बुध अस्त पूर्व में 08/02 पर।
10 जून
आषाढ़ मास प्रारम्भ। गुरू मार्गी 05/21 पर।
13 जून
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/43 पर। भौम-अंगार की पर्व। शुक्र भरणी नक्षत्र में 11/30 पर।
15 जून
सूर्य की मिथुन संक्रान्ति 05/34 पर। चन्द्रदर्शन मु. 30 साम्यर्घ। संक्रान्ति पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 11/58 तक। बुध मृगशिरा नक्षत्र में 14/04 पर।
17 जून
कालाष्टमी। श्री शीतलाष्टमी। अष्टमी तिथि क्षय।
18 जून
बुध मिथुन राशि में 12/06 पर।
20 जून
एकादशी व्रत। शनि (वक्री) ज्येष्ठा नक्षत्र, वृश्चिक राशि में 28/46 पर।
21 जून
प्रदोष व्रत। सूर्य कर्क राशि में 09/42 पर। दैत्यों की मध्य रात्रि एवं देवताओं का मध्याह्न। सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में 05/49 पर। श्रेष्ठ वर्षा होगी। बुध आर्द्रा नक्षत्र में 11/07 पर।
22 जून
मास शिवरात्रि व्रत।
23 जून
श्राद्ध की अमावस्या। रमजान का आखिरी जुमा।
24 जून
स्नान-दानादि की अमावस्या। प्रतिपदा तिथि क्षय।
25 जून
चन्द्र दर्शन मु. 45 समर्घ।
26 जून
ईदुल फितर (ईद)। मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 11/17 पर। शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में 17/46 पर।
27 जून
विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। भौम-अंगारकी पर्व। बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 06/34 पर।
29 जून
शुक्र वृष राशि में 15/23 पर।
29 जून
शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में घं. 12/21 पर।


01 जुलाई
महाष्टमी व्रत। श्री दुर्गाष्टमी व्रत।
02 जुलाई
बुध कर्क राशि में 07/51 पर। बुध उदय पश्चिम में 06/06 पर।
03 जुलाई
गिरिजा पूजा। आशा दशमी।
04 जुलाई
हरिशयनी एकादशी व्रत। रात्रि में विष्णु पूजा। बुध पुष्य नक्षत्र में 14/06 पर।
05 जुलाई
सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में 06/18 पर। वर्षा अल्प होगी।
06 जुलाई
प्रदोष व्रत। जया पार्वती व्रत।
07 जुलाई
सायंकाल चतुर्दशी में श्री शिव शयनोत्सव।
08 जुलाई
व्रत की पूर्णिमा। कोकिला पूर्णिमा। प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में कोकिला रुपिणी शिवा का पूजन। चतुर्दशी तिथि वृद्धि। शुक्र रोहिणी नक्षत्र में 11/56 पर।
09 जुलाई
स्नान-दानादि की पूर्वाषाढ़ा आषाढ़ी पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से 09/37 तक)। गुरु पूर्णिमा।
10 जुलाई
श्रावण कृष्ण पक्षारम्भ। श्रावण सोमवार व्रत।
11 जुलाई
भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा। मंगल कर्क राशि में 19/58 पर।
12 जुलाई
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/07 पर। बुध आश्लेषा नक्षत्र में 24/31 पर।
14 जुलाई
श्री नागपंचमी।
16 जुलाई
श्री शीतला सप्तमी व्रत। सूर्य की कर्क संक्रान्ति 18/33 पर। चन्द्र दर्शन मु. 30 साम्यर्घ। संक्रान्ति पुण्यकाल 12/09 से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से सूर्यास्त तक। सूर्य दक्षिणायन। मन्दाकिनी में स्नान। मंगल पुष्य नक्षत्र में 16/27 पर।
17 जुलाई
श्रावण सोमवार व्रत।
18 जुलाई
भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा।
19 जुलाई
सूर्य पुष्य नक्षत्र में 06/03 पर। श्रेष्ठ वृष्टि हो। एकादशी तिथि क्षय।
20 जुलाई
कामदा एकादशी व्रत। शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 14/17 पर।
21 जुलाई
प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत। बुध मघा नक्षत्र, सिंह राशि में 24/33 पर।
22 जुलाई
सूर्य सायन सिंह राशि में 20/41 पर।
23 जुलाई
स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। हरियाली अमावस्या।
24 जुलाई
श्रावण मास शुक्ल पक्षारम्भ। श्रावण सोमवार व्रत।
25 जुलाई
चन्द्र-दर्शन मु. 30 साम्यर्घ।
26 जुलाई
हरि तृतीया (हरियाली तीज)। वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। शुक्र मिथुन राशि में 17/49 पर।
27 जुलाई
श्री नाग पंचमी व्रत नागपूजा। तक्षक पूजा।
28 जुलाई
कल्कि जयन्ती


01 अगस्त
शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में 22/37 पर।
02 अगस्त
सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में 07/54 पर। अल्प और खण्ड वृष्टि हो। बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 11/33 पर।
03 अगस्त
पुत्रदा एकादशी व्रत।
04 अगस्त
श्री विष्णु पवित्रारोपण। गुरू चित्रा नक्षत्र में 25/49 पर।
05 अगस्त
शनि प्रदोष व्रत (पुत्रार्थियों को यह व्रत करना चाहिए)।
06 अगस्त
मंगल आश्लेषा नक्षत्र में 23/25 पर।
07 अगस्त
स्नान दान व्रतादि की श्रावणी पूर्णिमा। रक्षा बन्धन (राखी) पूर्णिमा (भद्रा 11/06 के बाद)। हयग्रीव जयन्ती। ऋषि तर्पण। अमरनाथ यात्रा दर्शन पूजन। श्रावण सोमवार व्रत। खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण
08 अगस्त
भाद्रपद मास कृष्ण पक्षारम्भ। भाद्रपद मास में दही मठ्ठा त्याग देना चाहिए।
09 अगस्त
भारत छोड़ो आंदोलन दिवस।
10 अगस्त
कज्जली तृतीया व्रत। कजरी तीज। तीजड़ी (सिन्धी)।
11 अगस्त
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 21/06 पर।
12 अगस्त
चन्द्र षष्ठी व्रत। शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 11/38 पर।
13 अगस्त
कपिला षष्ठी व्रत। चम्पा षष्ठी। बुध अस्त पश्चिम में 13/45 पर। बुध वक्री 22/49 पर।
14 अगस्त
श्री शीतला सप्तमी व्रत। श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत स्मार्त। श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
15 अगस्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत वैष्णव।
16 अगस्त
गोगा नवमी। सूर्य मघा नक्षत्र में एवं सूर्य की सिंह संक्रान्ति 10/10 पर। चन्द्र दर्शन मु.45 समर्घ। संक्रान्ति सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल संक्रान्ति काल से 16/34 तक। सूर्य मघा नक्षत्र में 10/10 पर। श्रेष्ठ वृष्टि हो।
17 अगस्त
राहु आश्लेषा नक्षत्र कर्क राशि में 29/30 पर। केतु मकर राशि में 29/30 पर।
18 अगस्त
जया एकादशी व्रत। गो-वत्स पूजा द्वादशी।
19 अगस्त
त्रयोदशी तिथि क्षय।
20 अगस्त
मास शिवरात्रि व्रत।
21 अगस्त
स्नान-दान-श्राद्धादि अमावस्या। पिठौरी अमावस्या। सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श का निषेध है)। शुक्र कर्क राशि में 24/06 पर
22 अगस्त
भाद्रपद शुक्ल पक्षारम्भ। सूर्य सायन कन्या राशि में 27/54 पर। बुध (वक्री) मघा नक्षत्र में 22/58 पर।
23 अगस्त
चन्द्रदर्शन मु. 45 साम्यर्घ।
24 अगस्त
वाराह जयन्ती। शुक्र पुष्य नक्षत्र में 28/42 पर।
25 अगस्त
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। (आज चन्द्र दर्शन का निषेध है)। सिद्ध विनायक चतुर्थी।
26 अगस्त
ऋषि पंचमी। मध्याह्न में सप्तर्षि पूजा। शनि मार्गी 07/17 पर।
27 अगस्त
ललिता षष्ठी व्रत। मंगल मघा नक्षत्र सिंह राशि में 26/28 पर।
28 अगस्त
मुक्ताभरण सप्तमी व्रत। उमा महेश्वर पूजन।
29 अगस्त
श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री राधाष्टमी। दूर्वाष्टमी।
30 अगस्त
श्री चन्द्र नवमी। ज्येष्ठा नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का पूजन व्रत 25/53 के पूर्व। सूर्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 14/18 पर। बहुत हवा चले अनावृष्टि हो।
31 अगस्त
दशावतार दशमी व्रत। मूल नक्षत्र में ज्येष्ठा गौरी का विसर्जन 28/47 के पूर्व।


01 सितंबर
दशमी तिथि वृद्धि।
02 सितंबर
वामन जयन्ती। ईदुज्जुहा (बकरीद)। बुध उदय पूर्व में 21/14 पर।
03 सितंबर
श्रवण द्वादशी व्रत। प्रदोष व्रत। दुग्ध व्रत।
04 सितंबर
गुरू रामदास गुरयाई दिवस। शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में 25/05 पर।
05 सितंबर
अनन्त चतुर्दशी व्रत। कदली व्रत पूजन। रम्भा रोपण। पूर्णिमा व्रत। पूर्णिमा श्राद्ध (12/41 के बाद)। बुध मार्गी 28/39 पर।
06 सितंबर
स्नान-दानादि की भाद्रपदी पूर्णिमा 15। प्रतिपदा श्राद्ध (12/33 के बाद)।
07 सितंबर
आश्विन मास कृष्ण पक्षारम्भ। आश्विन मास में दूध नहीं पीना चाहिए। अशून्य शयन द्वितीया व्रत। द्वितीया श्राद्ध (11/52 के बाद)।
08 सितंबर
तृतीया श्राद्ध (10/44 के बाद)।
09 सितंबर
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 20/26 पर। चतुर्थी श्राद्ध (09/13 के बाद
10 सितंबर
पंचमी श्राद्ध। भरणी श्राद्ध। पंचमी तिथि क्षय।
11 सितंबर
षष्ठी श्राद्ध। मंगल उदय पूर्व में 18/13 पर।
12 सितंबर
सप्तमी श्राद्ध। गुरू तुला राशि में 28/10 पर।
13 सितंबर
अष्टमी श्राद्ध। जीवित्पुत्रिका व्रत। श्री महालक्ष्मी व्रत। सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 20/22 पर। श्रेष्ठ वर्षा होगी।
14 सितंबर
मातृ नवमी। नवमी श्राद्ध। सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये। जीवित्पुत्रिका व्रत का पारण।
15 सितंबर
दशमी श्राद्ध। शुक्र मघा नक्षत्र व सिंह राशि में 24/26 पर।
16 सितंबर
इन्दिरा एकादशी व्रत। एकादशी श्राद्ध। सूर्य की कन्या संक्रान्ति 24/40 पर। चन्द्र दर्शन मु. 30 साम्यर्घ। बुध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 07/05 पर।
17 सितंबर
प्रदोष व्रत। संक्रान्ति का पुण्यकाल सूर्योदय से घं. 07 मि. 04 तक। मंगल पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 26/46 पर।
18 सितंबर
त्रयोदशी श्राद्ध (13/08 के पूर्व)। चतुर्दशी श्राद्ध (13/08 के बाद) मघा श्राद्ध। मास शिवरात्रि व्रत। शस्त्रादि से मृत लोगो का श्राद्ध आज ही करना चाहिये।
19 सितंबर
श्राद्ध की अमावस्या। अमावस्या श्राद्ध (11/53 के बाद)। पितृ विसर्जन। अज्ञात तिथि वालों का श्राद्ध आज ही करना चाहिये।
20 सितंबर
स्नान-दानादि की अमावस्या।
21 सितंबर
चन्द्र दर्शन मु. 30 साम्यर्घ। शारदीय नवरात्रारम्भ। कलश स्थापना।
22 सितंबर
सूर्य सायन तुला राशि में 25/41 पर।
24 सितंबर
बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 06/41 पर।
25 सितंबर
ललिता पंचमी। बुध अस्त पूर्व में 16/22 पर।
26 सितंबर
बुध कन्या राशि में 10/28 पर। शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 26/20 पर।
27 सितंबर
मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आवाह्न। भद्रकाली अवतार। अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 19/09 बजे से। सूर्य हस्त नक्षत्र में 05/56 पर। बहुत हवा चले अनावृष्टि हो।
28 सितंबर
दुर्गाष्टमी व्रत। महाष्टमी। अष्टमी का हवनादि आज ही करें। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी का पूजन। अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 21/37 बजे।
29 सितंबर
श्री दुर्गानवमी व्रत। श्री महानवमी। नवमी का हवनादि आज ही करें। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान।
30 सितंबर
श्री विजयादशमी। विजय मुहूर्त 14/08 से 14/53 तक। अपराजिता पूजा। नीलकष्ठ दर्शन। शस्त्रादि पूजा। श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विजर्सन।


01 अक्टूबर
पापांकुशा एकादशमी व्रत। मोहर्रम (ताजिया)।
02 अक्टूबर
बुध हस्त नक्षत्र में 22/27 पर।
03 अक्टूबर
भौम प्रदोष व्रत।
05 अक्टूबर
स्नान-दान-व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। शरद पूर्णिमा। कोजागरी पूर्णिमा। रात्रि में लक्ष्मी कुबेरादि पूजा। लक्ष्मी पूजा। कुमार पूर्णिमा। महर्षि बाल्मीकि जयन्ती।
06 अक्टूबर
कार्तिक मास कृष्ण पक्षारम्भ। कार्तिक मास में दाल नहीं खानी चाहिए। शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 06/16 पर।
07 अक्टूबर
गुरू रामदास जयन्ती।
08 अक्टूबर
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 19/51 पर। करवा चौथ। मंगल उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में 25/25 पर।
09 अक्टूबर
बुध चित्रा नक्षत्र में 09/20 पर। शुक्र कन्या राशि में 13/32 पर।
10 अक्टूबर
सूर्य चित्रा नक्षत्र में 15/54 पर। श्रेष्ठ वर्षा होगी।
11 अक्टूबर
गुरू अस्त पश्चिम में 21/37 पर।
12 अक्टूबर
अहोई अष्टमी व्रत। अष्टमी तिथि क्षय।
13 अक्टूबर
मंगल कन्या राशि में 18/55 पर। बुध तुला राशि में 11/04 पर।
14 अक्टूबर
गुरू स्वाती नक्षत्र में 26/38 पर।
15 अक्टूबर
रम्भा एकादशी व्रत। आज आकाश में दीपदान करना चाहिये।
16 अक्टूबर
गोवत्स पूजा।
17 अक्टूबर
भौम प्रदोष व्रत। धन त्रयोदशी। धनतेरस। धन्वन्तरि जयंती। यम पंचकारम्भ। निशा में यम के लिए घर से बाहर दीपदान। सूर्य की तुला संक्रान्ति 22/22 पर। चन्द्र दर्शन मु. 45 समर्घ। संक्रान्ति का सामान्य पुण्यकाल 15/58 से सूर्यास्त तक। गोदावरी में स्नान। बुध स्वाती नक्षत्र में 10/09 पर। शुक्र हस्त नक्षत्र में 11/58 पर।
18 अक्टूबर
मास शिवरात्रि व्रत। श्री हनुमान जयन्ती। हनुमान जी का जन्म सायं मेष लग्न में (हनुमान जी का दर्शन पूजन)। नरक चतुर्दशी व्रत। रुप चतुर्दशी। सायं प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात् घर में दीपदान करना चाहिए। कामेश्वरी जयन्ती।
19 अक्टूबर
स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। दीपावली। प्रदोष काल में लक्ष्मीन्द्र-कुबेरादि पूजा (प्रदोष काल 17/27 से 19/58 तक। खाता पूजा। महानिशीथ काल में महालक्ष्मी पूजा। महाकाली पूजा। महानिशीथ काल 23/17 से 24/07 बजे तक। शेष रात्रि में दरिद्र नि:स्सारण।
20 अक्टूबर
कार्तिक शुक्ल पक्षारम्भ। गोवर्धन पूजा।
21 अक्टूबर
चन्द्र दर्शन मु. 45 समर्घ। भ्रातृ द्वितीया। यम द्वितीया। यम पूजा दीप दानादि। यमुना स्नान। भैया दूज। भगिनी गृह में भोजन।
23 अक्टूबर
विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 11/07 पर। सूर्य स्वाती नक्षत्र में 29/42 पर। बहुत हवा चलेगी और अनावृष्टि होगी।
24 अक्टूबर
सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम। चतुर्थी तिथि वृद्धि।
25 अक्टूबर
सौभाग्य पंचमी व्रत। पाण्डव पंचमी। सतगुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जोति जोत।
26 अक्टूबर
सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ)। सायंकाल। बुध विशाखा नक्षत्र में 24/19 पर। शनि मूल नक्षत्र व धनु राशिमें 19/39 पर।
27 अक्टूबर
सूर्य षष्ठी व्रत का पारण।
28 अक्टूबर
शुक्र चित्रा नक्षत्र में 19/02 पर।
29 अक्टूबर
अक्षय नवमी व्रत। विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी पूजा द्वादशी तक, तत्पश्चात् प्रतिमादान। मंगल हस्त नक्षत्र में 23/04 पर।
31 अक्टूबर
प्रबोधिनी एकादशी व्रत। देवोत्थानी एकादशी। तुलसी विवाहरम्भ। तुलसी विवाहोत्सव। दाल का दान करें।


01 नवंबर
कालिदास जयन्ती। प्रदोष व्रत। बुध वृश्चिक राशि में 10/12 पर।
02 नवंबर
वैकुण्ठ चतुर्दशी व्रत। निशीथ काल में महाविष्णु पूजा। नर्मदेश्वर शिवलिंग को तुलसी पत्र समर्पण। शुक्र तुला राशि में 10/57 पर।
03 नवंबर
व्रत की पूर्णिमा। रास पूर्णिमा। त्रिपूरा पूर्णिमा। बुध अनुराधा नक्षत्र में 30/02 पर ।
04 नवंबर
स्नान-दान-व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा। श्री गुरु नानक जयन्ती। श्री विद्या राज राजेश्वरी त्रिपुर सुन्दरी पूर्णिमा।
05 नवंबर
मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्षारम्भ। द्वितीया तिथि क्षय।
06 नवंबर
सौभाग्य सुन्दरी व्रत। गुरु उदय पूर्व में 09/05 पर। सूर्य विशाखा नक्षत्र में 21/18 पर।
07 नवंबर
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 20/22 पर। बुध उदय पश्चिम में 17/35 पर।
08 नवंबर
शुक्र स्वाती नक्षत्र में 27/04 पर।
09 नवंबर
चेहल्लूम।
10 नवंबर
श्री महाकाल भैरव जयन्ती। सायंकाल अष्टमी में श्री भैरव जी का दर्शन पूजन। भैरव उत्पति।
13 नवंबर
बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में 19/18 पर।
14 नवंबर
उत्पन्ना एकादशी व्रत। बाल दिवस।
15 नवंबर
प्रदोष व्रत।
16 नवंबर
मु.15 महर्ष। संक्रान्ति का विशेष पुण्य काल 16/11 से सूर्यास्त तक।
18 नवंबर
स्नान-दान की अमावस्या। कमला जयन्ती। शुक्र विशाखा नक्षत्र में 11/52 पर।
19 नवंबर
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्षारम्भ। सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 15/17 पर। मंगल चित्रा नक्षत्र में 19/45 पर।
20 नवंबर
सोम-चन्द्र दर्शनम मु.15 महर्घ।
21 नवंबर
रम्भा तृतीया।
22 नवंबर
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य सायन धनु राशि में 08/43 पर।
23 नवंबर
श्री राम विवाहोत्सव।
24 नवंबर
श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रत। बुध मूल नक्षत्र व धनु राशि में 20/53 पर।
25 नवंबर
षष्ठी तिथि वृद्धि।
26 नवंबर
शुक्र वृश्चिक राशि में 12/48 पर।
27 नवंबर
श्री दुर्गाष्टमी व्रत।
28 नवंबर
कल्पादि नवमी। नवमी में नन्दा देवी के पूजन से विष्णु लोक की प्राप्ति।
29 नवंबर
मंगल तुला राशि में 29/36 पर। शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 21/09 पर।
30 नवंबर
मोक्षदा एकादशी व्रत। गीता जयन्ती। वैकुण्ठ एकादशी।


01 दिसंबर
प्रदोष व्रत। अनंग त्रयोदशी व्रत। त्रयोदशी तिथि क्षय।
02 दिसंबर
पिशाच मोचन चतुर्दशी। काशी में पिशाचमोचन पर पार्वण श्राद्ध करने से पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 10/59 पर।
03 दिसंबर
स्नान-दान व्रतादि की मृगशिरा नक्षत्रयुता। (परम पुण्यकाल 09/21 से सूर्यास्त तक)। श्री विद्या जयन्ती। दत्तात्रेय जयन्ती। बुध वक्री 25/24 पर।
04 दिसंबर
पौष मास कृष्ण पक्षारम्भ।
05 दिसंबर
शनि अस्त पश्चिम में 20/11 पर।
06 दिसंबर
संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (चन्द्रोदय घं. 20/10 पर)। बुध अस्त पश्चिम में 26/44 पर।
07 दिसंबर
पंचमी तिथि क्षय। ईद-ए-मौलाद।
09 दिसंबर
शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में 06/41 पर।
10 दिसंबर
मंगल स्वाती नक्षत्र में 15/00 पर। बुध (वक्री) ज्येष्ठा नक्षत्र एवं वृश्चिक राशि में 28/10 पर।
11 दिसंबर
शुक्र अस्त पूर्व में 18/41 पर।
12 दिसंबर
पाश्र्वनाथ जयन्ती (जैन)। पौष दशमी।
13 दिसंबर
सफला एकादशी व्रत सबका।
15 दिसंबर
प्रदोष व्रत। सूर्य की धनु संक्रान्ति एवं सूर्य मूल नक्षत्र में 07/56 पर। चन्द्र दर्शन मुहुर्त 45 समर्घ। संक्रान्ति पूण्यकाल सूर्योदय से संक्रान्ति काल तक, तत्पश्चात् विशेष पुण्यकाल संक्रान्ति काल से घं. 14 मि. 20 तक। धनु (खर) मासारम्भ।
16 दिसंबर
मास शिवरात्रि व्रत। 13 तिथि वृद्धि। गुरू विशाखा नक्षत्र में 22/25 पर।
17 दिसंबर
श्राद्ध की अमावस्या। बुध उदय पूर्व में 22/07 पर।
18 दिसंबर
स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श का निषेध है)।
19 दिसंबर
पौष मास शुक्ल पक्षारम्भ। चन्द्र दर्शन मु. 30 समर्घ।
20 दिसंबर
शुक्र मूल नक्षत्र व धनु राशि में 16/25 पर।
21 दिसंबर
सूर्य सायन मकर राशि में 22/02 पर। सूर्य सायन उत्तरायण। दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्य रात्रि। केतु श्रवण में 25/06 पर।
22 दिसंबर
वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
23 दिसंबर
बुध मार्गी 17/58 पर।
24 दिसंबर
क्रिसमस ईव(बड़े दिन की पूर्व संध्या)।
26 दिसंबर
श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री अन्नपूर्णाष्टमी व्रत। शाकम्भरी यात्रा।
28 दिसंबर
सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 29/46 पर।
29 दिसंबर
पुत्रदा एकादशी व्रत। श्री हरि जयन्ती।
30 दिसंबर
शनि प्रदोष व्रत।
31 दिसंबर
मंगल विशाखा नक्षत्र में 07/59 पर। शुक्र पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 26/10 पर।


No comments

अगर आप अपनी समस्या की शीघ्र समाधान चाहते हैं तो ईमेल ही करें!!